Wednesday, 4 April 2018

Arakshan

आरक्षण

बस में महिला सीट के पास खाली स्थान देखकर वह बुजुर्ग वही खड़ा हो गया।  उसके पैर कांप रहे थे। पीछे से आवाज आई -
'बाबा, वो सीट खाली तो है, बैठ क्यों नहीं जाते?'
'बेटा यह सीट तो महिलाओं के लिए आरक्षति है। मैं कैसे बैठ जाऊँ?'
'अरे, अभी तो कोई महिला नहीं बैठी है न, जब कोई महिला आयेगी तो उठ जाना, तब तक तो बैठ लो। और कोई आएगी भी तो जरूरी थोड़े ही है, आपको उठा ही देगी। आपकी स्थिति नहीं देखेगी!'
'बस बेटा यही डर है, इस उम्र में, अगर बैठने पर कोई उठने को कहेगा तो मेरी गरिमा को ठेस लगेगी न।'
उस सीट के दूसरी ओर बैठा व्यक्ति अपनी सीट छोड़ कर खड़ा हो गया, 'बाबा! यहाँ बैठो।'
 'कैसी बिडम्बना है? आरक्षण के नाम पर सीट खाली रह जाय और किसी निर्बल को भी न मिले !' वह फिर भुनभुनाया।



आरक्षित सीट


'यह सीट मेरी है। मैंने बहुत से पहले से आरक्षित करवा रखा है।' उस यात्री ने बोला।

'अरे भाई यह बीमार है लाचार है।  देखो सारी सीट आरक्षण वालों ने ले ली। आप ही बताओ, अचानक बीमार हो गए, अब कैसे जाएँ? हमारी यात्रा बस दिन दिन की है। शाम तक लखनऊ पहुँच जायेंगे।' रोगी को ले के साथ वाले यात्री ने कहा।

'यह तो आप जानो, कोई मुफ्त का आरक्षण थोड़े ही मिला है, इसके लिए पैसा दिया है।'

एक अन्य यात्री ने खिसक कर थोड़ी जगह बनाया और वहां बिठा लिया। अगले स्टेशन पर किसी जाति का आरक्षण की मांग को लेकर, रेल रोको आंदोलन चल रहा था। 

हाथों लाठी, डंडे, पत्थर लिए डब्बे की और भीड़ चली आ रही थी।  किसी किसी के हाथ मशाल भी थी।
'गाड़ी खाली करो, खाली करो . .. फूक दो .,,  हमें भी आरक्षण दो ... सरकार नहीं चलने देंगे  ...  आदि जैसे शब्दों का शोर था।
ट्रैन से सभी उतरने लगे। जब उस सीट वाला उतरने लगा तो एक यात्री जो उसके व्यव्हार से खुश नहीं था बोल पड़ा - 'क्यों भाई, बैठे रहो वो तुम्हारी आरक्षित सीट है।'






मोहित के घर कोई भी मेहमान आता तो एक बार अवश्य टोकता, 'मकान तो कितना सुंदर बना लिया है, पर आलीशान मकान में यह पुराना तख़्त शोभा नहीं दे रहा। इस मकान में इतना पैसा लग चुका है, इस तख्त के स्थान पर कोई सुन्दर सी सेट्टी होती तो अधिक अच्छी लगती। '
मोहित की माँ सबको समझाती यह बाबा की निशानी है
इतनी महँगी चद्दर से इसे ढकी रहती हो। अब इस तख़्त को रखने का क्या औचित्य है।
मैं जब से पैदा हुआ हूँ इस तख़्त को यहीं देख रहा हूँ। मैंने एक नई सेट्टी का आर्डर दे दिया है।