मुंडन का वीडियो
व्हाट्सएप पर विडिओ क्लिप आते ही शिखा ने सुमन को फ़ोन घुमाया -
'तू टी. वी. पर धारावाहिक नहीं देखती क्या ?'
'हां, क्यों नहीं देखती ! कई धारावाहिक देखती हूँ। मगर यह क्यों पूछ रही है ?' सुमन ने पूछा।
' तूने जो अपने बेटे के मुंडन का वीडियो पोस्ट किया है न, मैं उसे देख रही थी। तूने पूरे टाइम कैमरा उसकी खोपड़ी पर ही रखा है। उपस्थित लोगो की तो दूर, नाई की भी सूरत कहीं नहीं दिखाई देती । जैसे लगता है कि और कोई था ही नहीं, बस अकेले सिर मुड़वाता तेरा नन्हा सा प्यारा बेटा। '
'हा, हा, अरे नहीं, बहुत से लोग थे। महिलाओं को गीत गाते नहीं सुनी? ' सुमन बोली।
'वही तो कह रही हूँ। स्टार टी.वी. के धारावाहिकों से कुछ सीखी होती। एक बार नाई को कैंची चलाते दिखाती, फिर वहां उपस्थित लोगों की एक एक करके चेहरे की प्रतिक्रिया। हम भी वहां का पूरा माहौल देख लेते और जिनका जिनका फोटो आता, यह वीडियो देखने में उन सभी की रूचि बनी रहती।'
' हा, हा, हा; सच कह रही है, मुझे तो इन धारावाहिकों की कहानी समझ आये न आये, मगर चेहरों के भाव जिस प्रकार दिखाते हैं, लगता है कि किसी फोटो गैलरी में टंगे हुये चित्र हों । '
सुमन बोली, 'अरे बहन, सच कह रही है। धारावाहिकों का घंटे भर का कार्यक्रम, कई दिन में समाप्त होता है और ऊपर से प्रचार की लंबी घड़ी। छोटी सी कहानी को कितना लंबा करके दिखाते हैं। और तो और, जो कुछ घटित होता है, जैसे त्यौहार आदि, कहीं न कहीं कहानी में उसे भी घुसेड़ लेते हैं। पूरी कहानी समझने के लिए कितना समय देना होता है, बाप रे ! पर चाहे कुछ हो, इससे मैंने तो इतना सीख लिया है, वीडियो क्लिप बनाते समय कहाँ कहाँ अधिक फोकस करना है। '
'चल अच्छा है, अगली बार के लिए तूने अच्छा ज्ञान दे दिया। मुझे भी वीडियो में कई प्रमुख दृश्य छूटने का मलाल रह गया । ''
- एस० डी० तिवारी

No comments:
Post a Comment